
नई दिल्ली:(ज़ीशान मलिक)आईपीएल 2025 का सीजन अपने आखिरी चरण में चल रहा था. इस सीजन अब तक कुल 58 मुकाबले खेले जा चुके है,जिसमें पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को रद्द हुआ मैच भी शामिल है.आईपीएल के 18वें सीजन में फाइनल सहित अब कुल 16 मुकाबले शेष बचे है.


बीसीसीआई ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसा पैदा हालात को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के हालिया सीजन को स्थगित करने का फैसला लिया है. शुक्रवार को हुई बैठक के बाद बोर्ड ने इस अहम जानकारी को सबके साथ साझा किया. बीसीसीआई की तरफ से एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, “यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा है, तब क्रिकेट चल रहा है.

दूसरी बार आईपीएल हुआ स्थगित:
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में यह महज दूसरी बार है जब चलते हुए टूर्नामेंट को स्थगित करना पड़ा है. इससे पहले साल 2021 में जब कोराना महामारी ने भारत में दस्तक दी थी तो टीम बबल में खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था. 9 अप्रैल 2021 को शुरू हुए टूर्नामेंट को 4 मई को स्थगित करने का फैसला लिया गया था. आईपीएल के 60 में से बचे हुए 31 मुकाबलों का आयोजन सितंबर- अक्टूबर में यूएई में कराया गया था.

