
भगवानपुर:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) उत्तर प्रदेश सीमा से सटे और कोतवाली से 16 किमी दूर स्थित संवेदनशील गांव कालेवाला में मंगलवार को हरिद्वार पुलिस ने चौपाल लगाकर लोगों से सीधा संवाद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चल रहे जनजागरूकता अभियान के तहत यह कार्यक्रम कोतवाली भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक द्वारा आयोजित किया गया।चौपाल में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को 3 मुख्य मुद्दों पर जागरूक किया गया।


1. नशा मुक्त उत्तराखंड: नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपील।

2. साइबर फ्रॉड से बचाव: किसी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। ओटीपी, बैंक डिटेल किसी से साझा न करें। धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या 112 पर कॉल करें।
3. महिला सुरक्षा व नए कानून: महिलाओं की सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का साथ देने को कहा गया।
प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं और सुझाव भी सुने। पुलिस ने यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की गई।

