Breaking
26 Aug 2026, Wed

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना समिति की बैठक विकास भवन के सभागार में की गई आयोजित

हरिद्वार:(जीशान मलिक)हरिद्वार के जिलाधिकारी कमेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना समिति की गोष्ठी विकास भवन के सभागार में आयोजित की गई.

जिसमें हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने उज्जवला योजना के तहत जनपद हरिद्वार में वितरित किए गए गैस कनेक्शन की समीक्षा की इस गोष्ठी में समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि (2016) से उज्जवला के कनेक्शन वितरित किए जा रहे है ,अभी तक (110402) कनेक्शन वितरित किया जा चुके है. जिनमें से (101) गैस कनेक्शन की रिफिलिंग नहीं कराई गई है.

आइओसी के पास (51),बीपीसीएल के पास (50) ओर एचपीसीएल के पास (6) कनेक्शन है.

जिलाधिकारी ने सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों को यह निर्देश दिए कि किस कारण से (101) लोग गैस रिफिल नहीं करा रहे हैं.

इसकी जांच की जाए और यदि कोई समस्या है तो उसका निदान करें अगर कोई फेक कनेक्शन है तो उसे निरस्त किया जाए.

उनका सत्यापन कराए ओर समस्याओं को निदान करे. उन्होंने सभी (101) व्यक्तियों से अपील की कि जहाँ से कनेक्शन लिया गया हैं वो वहाँ पर केवाईसी करा लें.

इस गोष्ठी में डीडीओ वेद प्रकाश, डीएसओ तेजबल सिंह,एलपीजी सेल्स के प्रबंधक मयंक कुमार, बीपीसीएल एसओ अश्वनी कुमार आदि उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *