Breaking
3 Aug 2026, Mon

पुलिस टीम ने किया नितिन हत्याकांड का खुलासा,दो गिरफ्तार

रुड़की:(जीशान मलिक) लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टांडा मेहतोली में जोहड़ के पास मिले अज्ञात शव की गुत्थी को लक्सर पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 16 अक्टूबर को बूरा फैक्ट्री के पास जोहड़ में एक अज्ञात पुरुष शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फिल्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलन करने के बाद शव की पहचान ग्राम टांडा मेहतोली निवासी नितिन पुत्र स्वर्गीय जातिराम के रूप में हुई थी।

नितिन 14 अक्टूबर से लापता था। 18 अक्टूबर को मृतक के भाई नवीन ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर गांव के कंवर पाल उर्फ कल्लू, रवि और रजत पर हत्या का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी लक्सर को शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग और सीसीटीवी फुटेज की मदद से मात्र कुछ घंटों में वारदात का खुलासा कर दिया।

गिरफ्तार आरोपित

1. कंवरपा उर्फ सुमित उर्फ कल्लू (27 वर्ष)

2. रजत पुत्र रवि (24 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम टांडा मेहतोली को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जबकि तीसरा आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात तीनों दोस्त साथ में शराब पी रहे थे। नशे की हालत में आपसी कहासुनी बढ़ गई और झगड़े के दौरान उन्होंने नितिन को जोहड़ में धक्का दे दिया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी घर चले गए और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होने की तैयारी में थे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *