पिरान कलियर:(जीशान मलिक)ऑपरेशन प्रहार और नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को 115 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है।पुलिस टीम ने 08 मई को चेकिंग के दौरान अब्दाल बस्ती से शुभम पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम इमलीखेड़ा, कोतवाली पिरान कलियर, उम्र 22 वर्ष को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से 115 ग्राम चरस बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खुद हाथ से मलकर चरस इकट्ठा करता था। साथ ही नशा करने वालों से भी थोड़ी-थोड़ी चरस लेता था। फिर मुनाफे पर कलियर क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और नशा करने वालों को बेचता था। आरोपी मजदूरी करता है। नशे की लत और खर्चों की पूर्ति के लिए वह तस्करी करने लगा।आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में मुकदमा संख्या 95/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, उ0नि0 शहजाद अली, हे0का0 बबलू कुमार और हे0का0 विकास कुमार शामिल रहे।

