Breaking
29 May 2026, Fri

“मैं मरा नहीं, जिंदा हूं”: निधन की अफवाह पर भड़के शक्ति कपूर, खुद वीडियो जारी कर दी जानकारी

दिल्ली:(जीशान मलिक)बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर के निधन की झूठी खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। खबर वायरल होने के बाद एक्टर ने वीडियो जारी कर नाराजगी जताई और खुद के जिंदा होने की पुष्टि की। वीडियो में शक्ति कपूर ने कहा, “मैं मरा नहीं हूं, जिंदा हूं। सुबह से मेरे पास फोन आ रहे हैं। दोस्त, रिश्तेदार सब घबरा गए। घर वाले परेशान हो गए।” उन्होंने अफवाह फैलाने वालों को लताड़ते हुए कहा कि ऐसी फेक न्यूज से परिवार और चाहने वालों को तकलीफ होती है।

शक्ति कपूर ने गुस्से में कहा, “जो लोग ये झूठी खबरें फैलाते हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। किसी की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करना गलत है।” उन्होंने फैंस से अपील की कि बिना पुष्टि के सोशल मीडिया की किसी भी खबर पर भरोसा न करें। वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली। सोशल मीडिया पर #ShaktiKapoorAlive ट्रेंड करने लगा। फैंस ने एक्टर की लंबी उम्र की दुआ की और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड सेलेब्स के निधन की झूठी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *