पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक) कोतवाली पिरान कलियर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थानाध्यक्ष पिरान कलियर द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं रोकथाम हेतु कलियर क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरो की परेड करायी गयी।
इस परेड में थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत कुल 14 हिस्ट्रीशीटर उपस्थित हुये। विशेषकर जो अपराधी पूर्व में नशे का कारोबार कर रहे थे, जिनकी हिस्ट्री खोली गयी है।उनको भी रडार पर रखा गया है। उनकी हर समय निगरानी की जा रही है और नशे के कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।
थानाध्यक्ष पिरान कलियर द्वारा सभी हिस्ट्रीशीटरो की वर्तमान गतिविधियाँ, किये जाने वाले कार्य की जानकारी कर सभी हिस्ट्रीशीटरो को पुनः आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त न होने की हिदायत दी गयी। सभी हिस्ट्रीशीटरो को प्रत्येक सप्ताह में अपनी गतिविधियों की जानकारी बीट अधिकारी/कर्मचारी को देने हेतु निर्देशित किया गया है।
“नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई…
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस की टीम लगातार नशे के कारोबार पर नजर रख रही है और ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

