Breaking
8 Jun 2026, Mon

हरिद्वार में सफलतापूर्वक आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में आज दिनांक 14 मार्च 2026 को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार नरेन्द्र दत्त के कुशल मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।

“लोक अदालत की विशेषताएं…

– जिला न्यायालय परिसर रोशनाबाद सहित बाह्य न्यायालय रुड़की एवं लक्सर में विभिन्न पीठों का गठन।

– लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर।

– चेक बाउंस, मोटर दुघर्टना कलेम, पारिवारिक विवाद, सिविल वाद, श्रम विवाद, विद्युत अधिनियम एवं बैंक रिकवरी, शमनीय प्रकृति के मामलों को प्राथमिकता।

“लोक अदालत के परिणाम…

– कुल 1879 लम्बित वादों का निस्तारण

– 339 प्री-लिटिगेशन मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा

– कुल ₹ 15,15,83,056/- की समझौता राशि का सेटलमेंट

“प्रभारी सचिव का आभार…

प्रभारी सचिव, ज्योति बाला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने समस्त न्यायिक अधिकारियो, कर्मचारियो, विद्वान अधिवक्ताओ ओर वादकारियो का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत त्वरित न्याय प्राप्त करने का एक सशक्त और किफिायती माध्यम है, जिससे पक्षकारों के बीच वर्षो से चली आ रही कटुता समाप्त होती है और आपसी प्रेम व सद्भाव बढ़ता है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *