Breaking
5 Jun 2026, Fri

हरिद्वार में मे देह व्यापार का धंधा करने वालो को पुलिस ने दबोच

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)धर्मनगरी हरिद्वार की रानीपुर पुलिस और AHTU की संयुक्त टीम ने सलेमपुर स्थित एक कॉलोनी में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। रमजान के इस पवित्र महीने में अनैतिक देह व्यापार चला रहे आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि हृदय विहार कॉलोनी, सलेमपुर के एक मकान में कुछ लोग अनैतिक देह व्यापार का संचालन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी की, जहाँ मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने मौके से इरफान (कलियर), सोफियान (पिरान कलियर) और एक महिला को हिरासत में लिया है। रेस्क्यू: पुलिस ने मौके से एक पीड़िता को सकुशल मुक्त कराया है, जिसे जाल में फंसाकर इस धंधे में धकेला गया था।

आपत्तिजनक सामग्री, 4 मोबाइल फोन, 3000 रुपये नगद और घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार बरामद की गई है। कोतवाली रानीपुर में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 77/2026 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *