Breaking
1 Aug 2026, Sat

पिरान कलियर में कूड़े का अंबार: इंटर कॉलेज के छात्रों और क्षेत्रवासियों की बढ़ी मुश्किलें,नगर पंचायत पर लापरवाही का आरोप

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)नगर पंचायत पिरान कलियर की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। वार्ड नंबर 3 में नगर पंचायत द्वारा कलियर क्षेत्र का सारा कूड़ा एक जगह इकट्ठा किया जा रहा है।चिंताजनक बात यह है कि यह स्थान घनी आबादी वाले इलाके में है।आपको बता दे कि इसके ठीक आगे एक सरकारी इंटर कॉलेज भी स्थित है।

कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध और गंदगी के कारण छात्रों और स्थानीय निवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। स्थिति इतनी खराब है कि अभिभावकों ने बच्चों की सेहत को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

बारिश के बाद हालात और बिगड़ जाते हैं। बारिश होने के बाद कूड़े का सारा गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है और पानी का बहाव इतना तेज होता है कि गंदगी के साथ यह पूरे क्षेत्र को गंदा कर देता है। इस दौरान स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों और राहगीरों को इसी गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन प्रतिनिधि दोनों ही इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस लापरवाही के कारण डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।

निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द इस कूड़े को यहां से नहीं हटाया गया और उचित सफाई व्यवस्था नहीं की गई तो वे नगर पंचायत और चेयरमैन प्रतिनिधि के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन करेंगे।

लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि बच्चों और बुजुर्गों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *