Breaking
6 Jun 2026, Sat

रात की तेज बारिश से बढ़ा रतमऊ नदी का जलस्तर,सड़क पर आया पानी 

पिरान कलियर:(जीशान मलिक/जावेद अली) पिरान कलियर में स्थित रतमऊ नदी का रात की तेज बारिश से जलस्तर बढ़ जिसके कारण सड़क पर पानी आ गया राहगीरों को आवाजाही में हो रही है परेशानी।

आपको बताते चले कि बरसात के दिनों में घाड़ क्षेत्र की सोलानी, रतमऊ, सुकरो, कासरो समेत आधा दर्जन से अधिक नदियां कहर बरपाती है। नदियों में बाढ़ आने पर किसानों की जहां सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद होती है, वहीं तटबंध भी टूट जाते हैं। शुक्रवार रात को हुई बारिश की वजह से अब घाड़ क्षेत्र की नदिया उफान पर है। सोलानी नदी में भी जलस्तर बढ़ा है। इसके अलावा रतमऊ में भी पानी की रफ्तार बढ़ी है।जिसके कारण मार्ग पर पानी ही पानी है।

भगवा सनातन टाइम्स न्यूज पोर्टल आपसे अपील करता है नदी नाले नदी सभी उफान पर है ऐसी स्थिति में कही पहाड़ी इलाकों में घूमने न जाए। खास तौर से अपने बच्चों का ध्यान रखें उन्हें तालाब, नदी,और नहर के आस पास न जाने दे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *