Breaking
28 Oct 2026, Wed

पटेलनगर में हुड़दंग करने वाले 3 युवक गिरफ्तार, SSP की सख्ती के बाद दून पुलिस का एक्शन

देहरादून:(जीशान मलिक) एसएसपी देहरादून की सख्ती के बाद दून पुलिस ने हुड़दंगियों पर कार्रवाई तेज कर दी है।कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 26 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि पटेलनगर बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी और अधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए। शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर पुलिस ने तीनों को 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया।

“गिरफ्तार आरोपी…

1. आसिफ पुत्र मुस्तकीम, निवासी संस्कृति लोक कॉलोनी लेन-5, पटेलनगर, उम्र 34 वर्ष

2. नौशाद पुत्र अब्दुल्ला, निवासी संस्कृति लोक कॉलोनी लेन-5, पटेलनगर

3. विकुश यादव पुत्र विनय कुमार, निवासी मंझोल, जबरदस्तपुर, देवबंद, सहारनपुर, यूपी, उम्र 28 वर्ष।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *