Breaking
18 Sep 2026, Fri

नहर में डूबे दो युवक, एक को बचाया गया, दूसरे की तलाश जारी

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)जिला हरिद्वार के पिरान कलियर के पास गंग नहर में दो युवक डूब गए। जिनमें से एक को पुलिस ने सकुशल बचा लिया।जबकि दूसरा युवक आदित्य पुत्र फोनी अभी भी लहरों में लिबड़ा हुआ है, जिसकी सर्चिंग जारी है।

“पिरान कलियर थानाध्यक्ष की अपील…

थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी जान को जोखिम में डालना बंद करें और नहर में नहाने से बचें। नहर का वेग बहुत तेज है, बिना सुरक्षा उपायों के नहर में जाना जानलेवा हो सकता है।

“सावधानी बरतें…

– नहर में नहाने से बचें

– बिना सुरक्षा उपायों के नहर में न जाएं

– नहर का वेग तेज है, सावधानी से चलें

– घाट के अलावा अन्य स्थानों पर स्नान न करें

“बचाए गए युवक की जानकारी…

– नाम: कृष्णा पुत्र राकेश

– उम्र: 18 वर्ष

– निवासी: अलावलपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार

“दूसरे युवक की जानकारी…

– नाम: आदित्य पुत्र फोनी

– उम्र: 20 वर्ष

– निवासी: अलावलपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *