हरिद्वार/लंढौरा:(जीशान मलिक)वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों में स्ट्रीट लाइट, पोल और सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम की स्थापना को शासन से हरी झंडी मिल गई है। शहरी विकास विभाग ने इस संबंध में निदेशक, शहरी विकास निदेशालय को पत्र जारी कर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
उप सचिव प्रदीप कुमार शुक्ल द्वारा 31 मार्च 2026 को जारी पत्र के अनुसार, टीएसी द्वारा आंगणनवार औचित्यपूर्ण पाई गई कुल लागत 4247.01 लाख रुपये के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किस्त के रूप में 1956.45 लाख रुपये (19 करोड़ 56 लाख 45 हजार रुपये) की धनराशि अवमुक्त की जा रही है।
“इन निकायों को मिला आवंटन:
जारी तालिका के अनुसार पहले चरण में कई निकायों को धनराशि स्वीकृत की गई है, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं।
“नगर पंचायत चमियाला:में सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम व एलईडी स्ट्रीट लाइट स्थापना के लिए कुल लागत 306.98 लाख में से 122.79 लाख रुपये।
“नगर पालिका परिषद मऊआखेड़ागंज: में एलईडी स्ट्रीट लाइट एवं पोल स्थापना के लिए कुल 93.65 लाख में से 56.19 लाख रुपये।
“नगर पंचायत लढौरा: में स्ट्रीट लाइट, पोल एवं सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम के लिए कुल 252.10 लाख में से 100.84 लाख रुपये।
“नगर पंचायत दिनेशपुर:में स्ट्रीट लाइट, पोल एवं सेंट्रल कंट्रोल सिस्टम के लिए कुल 170.33 लाख में से 102.19 लाख रुपये।
शासन ने निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित कार्यों में तालिका के अनुसार किया जाए। इस स्वीकृति से संबंधित नगर निकायों में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ होगी और सेंट्रल मॉनिटरिंग सिस्टम से लाइटों के संचालन में पारदर्शिता आएगी।

