Breaking
3 Aug 2026, Mon

हरिद्वार में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान, हटाया गया अवैध अतिक्रमण 

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)चारधाम यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन और सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीआर क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की।

अतिक्रमण हटाओ अभियान में क्या हुआ?सीसीआर के समीप सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए 50 से अधिक रेहड़ी-ठेली और फड़ हटाए गए।रोडीबेलवाला, दीनदयाल पार्किंग से हर की पैड़ी मार्ग तक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके से हटाया गया।प्रशासन की टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में इन स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने क्या कहा चारधाम यात्रा के दौरान हरिद्वार में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।सड़क, पैदल मार्ग और गंगा घाटों पर अतिक्रमण होने से आवागमन बाधित होता है और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *