Breaking
19 Sep 2026, Sat

हरिद्वार में इलेक्ट्रिक वीइकल शोरूम में लगी आग: फायर टीम ने पाया काबू

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)बहादराबाद में स्थित A.R.C सेल्स कार्पोरेशन इलेक्ट्रिक वीइकल के शोरूम में आज आग लग गई। फायर स्टेशन मायापुर की टीम ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कुछ सामान को नुकसान पहुंचा है।जो जल कर राख हो गया है।

फायर यूनिट ने BA सेट की सहायता से दुकान में प्रवेश कर आग पर काबू पाया। मौके पर फायर यूनिट बहादराबाद अग्निशमन कार्य कर रही थी। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची थी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *