नई दिल्ली:(जीशान मलिक)बृहस्पतिवार को देशभर में नए साल का जश्न बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया गया।ठंड और कोहरे के बावजूद लोगों ने उत्साह के साथ 2026 का स्वागत किया। दिल्ली, गोवा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मनाली, कश्मीर और उत्तराखंड जैसे स्थानों पर आतिशबाजी, डांस, म्यूजिक और पार्टियों ने रात को रोशन कर दिया।
आपको बता दे कि उत्तराखंड में बर्फबारी के बीच हिमाचल के मनाली, कश्मीर के गुलमर्ग और उत्तराखंड के औली में स्नो पार्टियां और एडवेंचर एक्टिविटीज ने पर्यटकों को आकर्षित किया। होटल पूरी तरह बुक थे और फायरवर्क्स ने बर्फीले पहाड़ों को जगमग कर दिया।

