Breaking
2 Aug 2026, Sun

नए यूनिसेक्स सैलून का भव्य शुभारंभ, ऑर्केस्ट्रा की धुनों के साथ हुआ उद्घाटन

दिल्ली:(चीफ एडिटर) सिंह मोड़, हटिया, रांची में एक नए यूनिसेक्स सैलून का भव्य शुभारंभ बड़े गाजे-बाजे और ऑर्केस्ट्रा के मधुर गीतों के साथ किया गया। यह सैलून निवर्तमान पार्षद सविता लिंडा के मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में स्थित है, जहाँ उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

इस आधुनिक सैलून में पुरुष और महिलाएँ दोनों ही अपने बालों और सौंदर्य से जुड़ी सेवाओं का लाभ किफायती दरों पर ले सकते हैं। सैलून की संचालिका जया किस्को ने बताया कि आज के दौर को ध्यान में रखते हुए यहाँ महिलाओं, पुरुषों और कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए ट्रेंडी हेयर-स्टाइल और ग्रूमिंग सुविधाएँ बहुत कम खर्च में उपलब्ध कराई जा रही हैं। सैलून का समय सुबह 9:30 बजे से रात 8:00 बजे तक निर्धारित है।

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से नागेन्द्र मिश्रा, बाबु, राम, बिल्लू, संजय गुप्ता, विनोद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नए सैलून के शुभारंभ पर शुभकामनाएँ दीं और इसे क्षेत्र के लिए एक उपयोगी सुविधा बताया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *