ऋषिकेश:(ज़ीशान मलिक)सीएम पुष्कर सिंह धामी के निरंतर प्रयासों से ऋषिकेश बाईपास के 4-लेन निर्माण कार्य को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से बड़ी स्वीकृति मिली है। यह परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर टीनपानी फ्लाईओवर से लेकर खरासोटे पुल तक विकसित की जाएगी।
“प्रोजेक्ट की खास बातें!
– 12.670 किलोमीटर लंबा बाईपास भट्टोवाला और ढालवाला गांवों से होकर गुजरेगा।
– EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन) मोड पर क्रियान्वित किया जाएगा।
– तीन वर्षों में पूरा होगा, कोई अतिरिक्त लागत या समय वृद्धि नहीं।
– ई-टेंडरिंग प्रक्रिया से निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी।
– वित्त वर्ष 2025-26 में भारत सरकार के बजट प्रावधान से व्यय होगा।
“मुख्यमंत्री धामी की प्रतिक्रिया…
पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “यह परियोजना उत्तराखंड के समग्र विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।” इससे यातायात दबाव कम होगा, जाम की समस्या से राहत मिलेगी और चारधाम यात्रा-पर्यटन को सुविधा होगी।

