Breaking
28 May 2026, Thu

देहरादून: सीएम धामी ने बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को किया सम्मानित 

देहरादून:(जीशान मलिक)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन में अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रदेश के होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

सीएम ने कहा- विद्यार्थी देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। बेटियों के बोर्ड रिजल्ट पर गर्व है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, परिश्रम और अनुशासन ही कुंजी है। शिक्षक राष्ट्र निर्माण के शिल्पकार हैं।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत बोले- बोर्ड में 60% से ज्यादा नंबर लाने वाले 28% और 75% से ज्यादा वाले 12% छात्र हैं। NEP-2020 के तहत वैदिक गणित, रामायण-महाभारत भी पढ़ाई जा रही है। उत्तराखंड स्कूली शिक्षा में टॉप 10 राज्यों में शामिल है। अपर सचिव बंशीधर तिवारी, अमर उजाला संपादक अनूप बाजपेयी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *