Breaking
6 Aug 2026, Thu

देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद, मौसम विभाग ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’

देहरादून:(चीफ एडिटर) भारत मौसम विज्ञान विभाग और एनडीएमए के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी/जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून ने 10 जुलाई 2026 को जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा जारी आदेश संख्या 202/ज0आ0प्र0प्रा0/2026-27 के अनुसार, मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटों में देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। इसी के चलते ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।

आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद की कक्षा 01 से 12 तक की समस्त राजकीय, गैर-शासकीय, निजी शैक्षणिक संस्थाओं और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को 10.07.2026 को एक दिन के लिए बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। आदेश की प्रतियां सचिव आपदा प्रबंधन विभाग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सभी उपजिलाधिकारी और जिला सूचना अधिकारी को भी भेजी गई हैं।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान बच्चों को घर पर ही रखें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *