Breaking
26 Nov 2026, Thu

देहरादून में जन समाधान दिवस में 110 शिकायतें, भूमि विवाद और सोलर बिल के मामले छाए

देहरादून:(जीशान मलिक) जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर सोमवार को अपर जिलाधिकारी स्मृता परमार और संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह की अध्यक्षता में जन समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 110 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।जनसुनवाई में सबसे ज्यादा मामले भूमि विवाद, अवैध कब्जे, ग्राम पंचायत की जमीनों और विद्युत विभाग से जुड़े रहे।

“प्रमुख शिकायतें…

– रामपुरकलां: ग्रामीणों ने हाट बाजार की नीलामी खत्म होने के बाद भी हर शुक्रवार को अवैध वसूली का आरोप लगाया। बीडीओ सहसपुर को जांच के निर्देश।

– संजय कॉलोनी: मदनमोहन नेगी ने सोलर पैनल से बनी 7165 यूनिट में से अधिकांश का बिल में समायोजन न होने की शिकायत की।

– शेरपुर:खीमा देवी ने निजी जमीन पर बिना सहमति बिजली के पोल लगाने का मामला उठाया।

– परवल: अमित सेठी और संतोष पंडित ने भूखंड पर कब्जा न मिलने की शिकायत की।

इसके अलावा मालदेवता पीपीसीएल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई संदेश थापा की मौत के मामले में पिता ने निष्पक्ष जांच की मांग की, जिस पर सीओ रायपुर को जांच के निर्देश दिए गए।अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों को औपचारिकता न समझें, हर शिकायत पर तथ्यों की जांच कर पीड़ित को राहत दी जाए।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *