Breaking
29 Jul 2026, Wed

देहरादून में अस्थाई अतिक्रमण पर चला दून पुलिस का डंडा

देहरादून:(चीफ एडिटर)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुख्य मार्गाें और फुटपाथों तथा मुख्य बाजारों में अस्थाई अतिक्रमण कर आमजन के आवागमन यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये हैं।

निर्देशों के अनुपालन में जनपद के नगर क्षेत्र में सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया।जिस अभियान में सार्वजनिक स्थानों, मुख्य मार्गाें और फुटपाथों तथा मुख्य बाजारों में दुकानों के बाहर सामान लगाने प्रतिबंधित स्थानों पर फल ठेली लगाकर आवागमन बाधित करने वाले 115 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही करते हुए 28750/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

साथ ही 25 व्यक्तियों का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत मां0 न्यायालय के चालान किये गये।

“कार्यवाही का विवरण…

1- 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या – 115

2- 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किया गया जुर्माना – 28,750/- रू0

3- 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत मां0 न्यायालय के किये गये चालानों की संख्या – 25।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *