Breaking
14 Jun 2026, Sun

देहरादून अस्पताल हादसा: दम घुटने से बुजुर्ग महिला की मौत, 16 घायल

देहरादून:(जीशान मलिक)रिस्पना पुल से आगे ISBT मार्ग स्थित निजी पैनिसिया अस्पताल में आज सुबह 9:35 बजे आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर जिला प्रशासन, पुलिस, फायर सर्विस और SDRF की त्वरित कार्रवाई से काबू पा लिया गया।घटना के समय अस्पताल में 14 मरीज भर्ती थे। फायर टीम ने अंदर फंसे 7 लोगों को सुरक्षित निकाला। सभी 14 मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया गया।

दम घुटने से 66 वर्षीय वीरवती की मौत हो गई। 16 लोग घायल हुए हैं जिनमें मरीज, परिजन और राहत कार्य में लगे पुलिस-फायर कर्मी शामिल हैं। 3 फायर-पुलिस कर्मी भी झुलसे। सभी का इलाज जारी है।आग से अस्पताल की सीलिंग और अंदरूनी हिस्से को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने पूरे परिसर को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया। क्षति का आकलन और जांच के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने अफवाहों से बचने और आधिकारिक निर्देश मानने की अपील की है। प्रभावित मरीजों-परिजनों को हरसंभव मदद दी जा रही है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *