Breaking
23 Apr 2026, Thu

देवभूमि में उपराष्ट्रपति का दौरा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर धामी कैबिनेट ने किया वेलकम

देहरादून:(ज़ीशान मलिक)उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन गुरुवार को देवभूमि उत्तराखण्ड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मुख्य सचिव, डीजीपी समेत शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। स्वागत के बाद उपराष्ट्रपति का काफिला निर्धारित कार्यक्रम के लिए ऱवाना हुआ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *