Breaking
22 Sep 2026, Tue

दीवार से कूद कर पतंजलि गुरु कुलम से कक्षा 4 का छात्र हो गया था गायब,पुलिस ने बच्चे को किया बरामद!

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) सुबह सूर्यांश कश्यप पुत्र ओम प्रकाश कुमार नि0 संग्राम पुर थाना तारैन्य जिला छपरा बिहार 10 वर्ष जोकि पतंजलि गुरु कुलम में कक्षा 4 का छात्र है, गुरुकुलम की दीवार कूदकर बाहर चला गया।

पतंजलि के निजी सुरक्षा गार्ड द्वारा चौकी शांतरशाह पर दी गई मौखिक सूचना पर पुलिस टीम ने आस-पास के सीसीटीवी खंगाले तो बालक एक ई-रिक्शा में बैठकर रुड़की की ओर जाता दिखाई दिया।

जिसके बाद रुड़की में जाकर बच्चे की तलाश की तो सूर्यांश उपरोक्त मिलाप नगर रूड़की में सकुशल मिल गया। बालक से बात-चीत कि गई तो बालक ने बताया वह अपने घर बिहार जाने के लिए निकला था।

सूचना पर सूर्यांश के चाचा राजीव कुमार व मामा श्याम प्रसाद भी आ गए जिन्होंने हरिद्वार पुलिस की कार्य शैली की काफी प्रशंसा की और पुलिस का आभार व्यक्त किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *