Breaking
22 Sep 2026, Tue

दरगाह साबिर पाक में अदा की गई कुल शरीफ की रस्म, पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सलामती के लिए मांगी गई दुआ

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)साबिर पाक के 757 वे उर्स के साथ सुबह 10 बजे अदा की गई कुल शरीफ की रस्म उमड़ी जायरीनों की भारी भीड़। साबिर पाक के कुल शरीफ में मांगी गई बाढ़ पीड़ितों की सलामती के लिए दुआ। दूर दराज से आए जायरीनों की आंखों में दुआ के वक्त आए आंसु।साबिर पाक के दरबार पर जायरीनों ने अल्लाह ताला को साबिर पाक का वसीला देकर रो रो कर दुआएं मांगी।

दरगाह साबिर पाक में सुबह से ही जायरीनों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। सुबह दस बजे से कुल शरीफ की रस्म का आयोजन किया गया। इसके लिए साबरी जामा मस्जिद के इमाम हाफिज साउद साबरी ने कुरान पाक की तिलावत से कुल शरीफ की शुरूआत की। इसके बाद फातिया खानी और खत्म शरीफ का आयोजन हुआ। इस मौके पर माहौल काफी संजीदा हो गया।यहां पर मौजूद लोगों की आंखें भर आई। लोगों ने आंखों में आंसू लिए दुआ मांगी।

इस मौके पर दरगाह के सज्जादानशीं शाह मंसूर एजाज साबरी ने मेले में ड्यूटी कर रहे अधिकारियों एसएसपी, डीएम, मजिट्रेट एवं कर्मचारियों के लिए दुआ भी मांगी।साथ ही पंजाब में आई बाढ़ पीड़ितों के लिए सलामती की दुआ की गई।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *