हरिद्वार:(चीफ एडिटर)हरिद्वार जिले की बीएचईएल रानीपुर विधानसभा में सड़क व पुल निर्माण सहित कई स्थायी विकास कार्यों को शासन से हरी झंडी मिल गई है। शासन ने राज्य योजना के अंतर्गत तीन सड़क निर्माण कार्यों के लिए कुल 225.35 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए जीओ जारी कर दिया गया है और 30,000 रुपये की टोकन राशि भी जारी हो चुकी है।
राज्य योजना से स्वीकृत सड़क कार्य
• 54.12 लाख रुपये की लागत से सीतापुर रेलवे फाटक से गणेश विहार तक 0.75 किमी मार्ग का बीसी एवं नाली निर्माण।
• 45.79 लाख रुपये की लागत से भेल सेक्टर 3 तिराहा से पीएसी गेट होते हुए बैरियर नंबर 8 सुभाष नगर तक 1.14 किमी मार्ग का सुधार।
• 125.44 लाख रुपये की लागत से महादेवपुरम की 1.11 किमी आंतरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण।
इन तीनों कार्यों की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (PWD) को दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
कुंभ निधि से पूर्व में स्वीकृत कार्य (कुल 45.31 करोड़ रुपये)
• 12.56 करोड़ से बहादराबाद-सिडकुल फोरलेन मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण।
• 9.5 करोड़ से सुभाष नगर पीएसी–शिवालिक नगर मार्ग पर रानीपुर रोह नदी पर आरसीसी पुल का नव निर्माण।
• 6.59 करोड़ से धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग की मरम्मत।
• 16.66 करोड़ से धनौरी–सिडकुल लिंक मार्ग पर पथरी रौ नदी की पुरानी गंगनहर पर स्पान पुल का निर्माण।
इनमें से कुछ कार्यों की निविदा प्रक्रिया पहले ही आमंत्रित की जा चुकी है।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने विकास कार्यों की स्वीकृति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया और कहा कि “मुख्यमंत्री जी की विकासपरक सोच से ही यह कार्य धरातल पर तेजी से उतर रहे हैं। भाजपा शासनकाल में रानीपुर विधानसभा में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।”
समयबद्ध तरीके से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही कार्य आरंभ करने की तैयारी है, जिससे क्षेत्र की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी।

