Breaking
6 Jun 2026, Sat

त्यौहारो के सीजन के दृष्टिगत बिना नंबर प्लेट के वाहनों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस के द्वारा चलाया गया चैकिंग अभियान

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)वर्तमान समय में जनपद मे त्यौहारो का सीजन चल रहा है जिसको लेकर बाजारो/सडको पर काफी भीड हो रही है। उस भीड का फायदा उठाकर लोगो द्वारा यातायात के नियमो का उल्लंघन कर वाहनो को बिना लाईसेंस बिना कागजात,बिना नम्बर प्लेट के द्वारा ड्राईव वाहन चला रहे है यह शिकायत मिल रही थी।

शिकायत के बाद उच्चाधिकारीगणो के आदेश –निर्देश पर मंगलौर पुलिस के द्वारा बिना नम्बर प्लेट व अन्य संदिग्ध वाहनो की चैकिंग के लिए लंढौरा क्षेत्र मे एक चैकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान में करीब एक दर्जन बिना नम्बर प्लेट की गाडियो को सीज किया गया और करीब 25 वाहनों को कोर्ट व नगद संयोजन शुल्क में चालान किये गये।तथा एक दर्जन से अधिक बिना नम्बर प्लेट के वाहनो पर नम्बर प्लेट लगवायी गई।

सभी को अपने वाहनों पर सही नम्बर प्लेट लगवाकर यातायात के नियमो का पालन कर वाहनों को चलाने की सभी को हिदायत दी गई। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस टीम_
1-प्रभारी निरीक्षक अमरजीत
2-व0उ0नि0 रफत अली
3-उ0नि0 नवीन चौहान
4-उ0नि0 राकेश डिमरी
5-उ0नि0 वीरपाल सिंह
6-अ0उ0नि0 ललिता
7-हे0कां0शूरवीर
8-कां0संजय
9-कां0 मनीष
10-कां0 मौ0 आमिर

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *