Breaking
6 Jun 2026, Sat

“SDRF टीम ने बद्रीनाथ क्षेत्र में सतोपंथ ट्रैक मार्ग पर फंसे ट्रैकिंग का किया रेस्क्यू,एक मृतक का किया शव बरामद…

देहरादून:(चीफ एडिटर)थाना बद्रीनाथ से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि वसुंधरा से लगभग 04 किलोमीटर आगे लक्ष्मीवन क्षेत्र में 04 ट्रैकिंग फंसे हुए हैं।जिनमें से एक ट्रैकिंग अत्यधिक तबियत खराब है। यह स्थान लगभग 4000-4500 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।

सूचना प्राप्त होते ही तत्काल SDRF टीम पोस्ट बद्रीनाथ से उप निरीक्षक दीपक सामंत के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों व सेटेलाइट फोन के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त ट्रैकिंग में 12 सदस्यों का दल था, जिसमें से 06 सदस्य पूर्व में ही नीचे ग्राम माणा की ओर चले गए थे। जबकि 05 सदस्य सतोपंथ क्षेत्र में रुके हुए थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित सर्च एवं राहत कार्य करते हुए दुर्गम मार्ग एवं अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत कर आज दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को घटनास्थल सतोपंथ क्षेत्र से एक ट्रैकर का शव बरामद किया गया। टीम द्वारा शव को स्ट्रेचर के माध्यम से लक्ष्मीवन तक लाया गया तत्पश्चात लक्ष्मीवन से ग्राम माणा तक सुरक्षित लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक का नाम पता _

सुमन्ता दाॅ पुत्र सुसान्ता दाॅ निवासी-बराड्रोन दक्षिण 24 परगना,पश्चिम बंगाल।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *