Breaking
20 Apr 2026, Mon

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन: रुड़की पुलिस ने चरस तस्कर को दबोचा

रूड़की:(ज़ीशान मलिक)मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026’ के तहत हरिद्वार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ा प्रहार कर रही है। इसी अभियान के क्रम में रुड़की कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को भारी मात्रा में अवैध चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

“अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई”

एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) व क्षेत्राधिकारी रुड़की के पर्यवेक्षण में नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं। शनिवार को उप-निरीक्षक सुभाष चंद्र जख्मौला के नेतृत्व वाली टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर युवक के पास से 69.50 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

आरोपी पर मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान योगेंद्र पुत्र अमर सिंह (निवासी: डंडेरी ख्वाजगीपुर, रुड़की) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुड़की में धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवाओं को नशे का जहर परोसने का काम कर रहा था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

“देवभूमि को नशा मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन

पुलिस टीम का विवरण:

सराहनीय कार्य करने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:उ0नि0: सुभाष चंद्र जख्मौला,हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता, नूर अहमद,कांस्टेबल अमित रावत, राजेश देवरानी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *