Breaking
5 Oct 2026, Mon

डीपीएस रानीपुर में चला स्वच्छता अभियान, छात्रों ने दिया ‘स्वच्छ भारत-विकसित भारत’ का संदेश

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर, हरिद्वार में गुरुवार को “स्वच्छता में सहभाग – स्वच्छ भारत, विकसित भारत” विषय पर विद्यालय स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और परिसर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा के जागरूकता संबोधन से हुई। उन्होंने छात्रों को स्वच्छता के महत्व, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन के अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बननी चाहिए।

अभियान के दौरान शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्रों ने कक्षाओं, गलियारों, सीढ़ियों, सभा स्थल, खेल मैदान, उद्यान और कैंटीन क्षेत्र की सफाई की। छात्रों ने कचरा एकत्र कर कूड़ेदानों में डाला और गीले-सूखे कचरे को अलग करने के महत्व को समझा।इस मौके पर शिक्षकों ने छात्रों को हाथ धोने की सही प्रक्रिया, शौचालयों के सही उपयोग, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के बारे में भी जानकारी दी।कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों और शिक्षकों ने स्वच्छता की शपथ ली और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य डॉ. जग्गा ने सभी की भागीदारी की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों को विकसित करते हैं, जो स्वच्छ भारत-विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *