Breaking
31 Jul 2026, Fri

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा ने हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन, रोटरी ने लिया सेवा का संकल्प

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा ने रोटरी नव वर्ष के शुभारंभ पर हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने समाज सेवा एवं मानव कल्याण के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।गंगा पूजन के बाद डॉ. रीटा कालरा ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य सेवा की भावना को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है।

समाजसेवी एवं रोटरी सदस्य डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि रोटरी एक ऐसा वैश्विक संगठन है जो सेवा,समर्पण और मानवता के मूल्यों से ओतप्रोत है। रोटरी परिवार शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।गंगा पूजन के उपरांत सभी रोटरी सदस्यों ने रोटरी नव वर्ष में सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के संकल्प को दोहराया। सभी ने समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *