Breaking
14 Jun 2026, Sun

ज्वालापुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार,चोरी किया हुआ सामान बरामद

हरिद्वार/ज्वालापुर:(जीशान मलिक)कृष्ण गोपाल पुत्र देवी दयाल निवासी आवास विकास कालोनी विवेक विहार रानीपुर मोड़ ज्वालापुर ने तहरीर देकर बताया कि चोरों ने उसके घर में घुसकर सोने की चेन,एक जोड़ी कान की झुमकी एक कान की लटकन बाली जोड़ी,एक सिंगल कान का टॉप्स पीली धातु व ₹7000/- नगद चोरी कर ले गए।

इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया।गठित टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

रात्रि में चैकिंग के दौरान आरोपी गौरव वटी पुत्र सुभाष चंद्र निवासी वार्ड नंबर 2 मेन बाजार चौहाटा थाना सावा जिला सावा जम्मू कश्मीर व देवेंद्र सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी राखा अम्बा टाली थाना सावा जिला सावा जम्मू कश्मीर को रेगुलेटर पुल नहर पटरी घाट के पास से चोरी के समान के साथ पकड़ा गया। पूछताछ आरोपियो द्वारा बताया हम दोनों भांग/स्मैक/शराब का नशा करने के आदि है अपना नशा पूरा करने के लिए चोरी करे है। गौरव वटि पुत्र सुभाष चंद्र निवासी वार्ड नंबर 2 मेन बाजार चौहाटा थाना सावा जिला सावा जम्मू कश्मीर व देवेंद्र सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी राखा अंम्बा टाली थाना सावा जिला सावा जम्मू कश्मीर का चालान कर दिया गया है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *