Breaking
19 Sep 2026, Sat

उप-जिला कार्यालय रूड़की में पिरान कलियर उर्स 2025 की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण गोष्ठी का किया गया आयोजन

रुड़की:(रागिब नसीम)आज संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की की अध्यक्षता में आगामी पिरान कलियर उर्स-2025 की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी उप-जिला कार्यालय रूड़की में आयोजित की गई।

इस गोष्ठी में तहसीलदार, वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ईओ पिरान कलियर, दरगाह प्रबंधक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि देश-विदेश से आने वाले जायरीन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि पिरान कलियर उर्स एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है।जिसमें लाखों श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं, अतः सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की हों और सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण तत्परता के साथ करें।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *