Breaking
8 Jun 2026, Mon

“ज्वालापुर कोतवाली में हिस्ट्रीशीटरों की परेड, प्रभारी निरीक्षक ने दी कड़ी चेतावनी”

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स चीफ एडिटर) प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा कोतवाली परिसर में क्षेत्र के प्रचलित हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई जिसमें ज्वालापुर क्षेत्र के 20 हिस्ट्री शीटरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रभारी निरीक्षक द्वारा सभी उपस्थित हिस्ट्रीशीटरों से विस्तृत पूछताछ की गई व सभी को हिदायत दी गई कि वह अपना आचरण सुधार कर सामान्य जीवन की ओर उन्मुख हों। यदि किसी हिस्ट्रीशीटर व्यक्ति की असामाजिक क्रियाकलाप में संलिप्तता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक द्वारा परेड़ में अनुपस्थित हिस्ट्री शीटरों के बारे में जानकारी कर बीट आरक्षियों को उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सभी को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी गई कि जो भी हिस्ट्री सीटर परेड में अनुपस्थित पाया जाता है जांच कर उसके विरुद्ध गुंडा अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *