Breaking
13 Sep 2026, Sun

हत्या के मुकदमे में 5 साल बाद मिली जमानत, नैनीताल हाईकोर्ट ने दी राहत

हत्या के मुकदमे में 5 साल बाद मिली जमानत, नैनीताल हाईकोर्ट ने दी राहत

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स

वर्ष 2020 में हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में हुए हत्या के एक बहुचर्चित मामले में आरोपी दो युवकों को आखिरकार पांच साल बाद जमानत मिल गई है। नैनीताल उच्च न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों अभियुक्त पिछले पांच वर्षों से रोशनाबाद कारागार में बंद थे। उनके अधिवक्ता अनिल प्रजापति ने बताया कि निचली अदालत में कई बार जमानत याचिकाएं दाखिल की गईं, लेकिन हर बार उन्हें खारिज कर दिया गया। अंततः मजबूत पैरवी और तर्कों के आधार पर हाईकोर्ट ने दोनों अभियुक्तों की जमानत मंजूर कर ली।

अधिवक्ता अनिल प्रजापति ने कहा, “हमारे देश की न्याय प्रणाली पर हमें पूरा विश्वास है। हर अभियुक्त को न्याय पाने और जमानत का संवैधानिक अधिकार है। अदालत ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।”

अब यह देखना होगा कि मुकदमे की आगामी सुनवाई में न्यायालय किस दिशा में निर्णय देता है, लेकिन फिलहाल दोनों अभियुक्तों और उनके परिजनों को राहत की सांस मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *