
हरिद्वार:(रागिब नसीम) जिला सहकारी बैंक हरिद्वार की विशेष समितियों के लिए निदेशकों का चयन किया गया। विभिन्न ब्लॉकों से निर्वाचित प्रतिनिधियों को बैंक की डायरेक्टर सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव के बाद समर्थकों और सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने नवनिर्वाचित निदेशकों को बधाई दी।विशेष समितियों की दो डायरेक्टर सीटों पर सुशील राठी और राजवीर सिंह का चयन हुआ। वहीं नारसन ब्लॉक की तीन सीटों पर बिजेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश और आंचल को निदेशक बनाया गया।लक्सर-खानपुर ब्लॉक की डायरेक्टर सीट पर लता चौधरी निर्वाचित हुईं।रुड़की ब्लॉक की दो सीटों पर नवनीत चौधरी और प्रधान इस्लाम ने जीत दर्ज की।


इसी क्रम में भगवानपुर ब्लॉक की दो डायरेक्टर सीटों पर देवेंद्र अग्रवाल और प्रधान बबली चौधरी, जबकि बहादराबाद ब्लॉक,की दो सीटों पर उत्तम सिंह और सपना शर्मा को निदेशक चुना गया।इसके अलावा क्रय-विक्रय सहकारी समितियों की डायरेक्टर सीट पर भारती देवी का चयन हुआ।नवनिर्वाचित निदेशकों ने सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने, समितियों के सदस्यों के हितों को प्राथमिकता देने और बैंक की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। समर्थकों ने सभी नवनिर्वाचित निदेशकों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।


