Breaking
1 Aug 2026, Sat

जिला मुक्केबाजी संघ ने किया प्रशिक्षकों को सम्मानित

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) विवेक विहार स्थित कार्यालय पर आयोजित जिला हरिद्वार मुक्केबाजी संघ की बैठक में जिले के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया और इस वर्ष आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की जानकारी दी गई।

“प्रतियोगिता की जानकारी…

– 29 मार्च को जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन।

– सभी आयु वर्ग के बालक बालिकाओं के लिए प्रतियोगिता।

– खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन।

डा.विशाल गर्ग, अध्यक्ष, जिला हरिद्वार मुक्केबाजी संघ ने बताया कि खिलाड़ियों को मुक्केबाजी के प्रति प्रोत्साहित करना संघ का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

सुनीता चौधरी, संरक्षक, ने प्रशिक्षकों को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी की गाइडलाइन की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशिक्षक खिलाड़ियों को प्रतिबंधित दवाओं के सेवन से स्वास्थ्य पर होने वाले प्रतिकूल प्रभावों से अवगत कराएं।

विपिन चौधरी, उपाध्यक्ष, ने कहा कि कुछ जिम में बॉक्सिंग या एमएमए के नाम पर खिलाड़ियों को खेल संबंधी गलत जानकारी दी जा रही है और उन्हें प्रतिबंधित दवाएं लेने के लिए उत्साहित किया जाता है।

इस अवसर पर डा.विशाल गर्ग, सुनीता चौधरी,विपिन चौधरी,डा.प्रदीप कुमार,नवीन चौहान, एसपी सिंह,किशन मेहर,अश्वनी शर्मा,ऋतु सैनी शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *