Breaking
28 Jul 2026, Tue

जिला अध्यक्ष सोनू त्यागी की अगुवाई में जुटी भाकियू एकता, 1 जुलाई के धरने को सफल बनाने का लिया संकल्प

हरिद्वार:(जीशान मलिक) भारतीय किसान यूनियन एकता संगठन ने 1 जुलाई 2026 को गणेश टोल प्लाजा पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को लेकर जिला कार्यालय पर अहम बैठक की। जिला अध्यक्ष सोनू त्यागी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई मीटिंग में धरने को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया।सभी किसान नेताओं ने 1 जुलाई के धरने को लेकर अपनी-अपनी राय रखी। संगठन को मजबूत करने और धरने को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। तय हुआ कि टोल प्लाजा पर किसानों की समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा।

संगठन ने एक स्वर में “भारतीय किसान यूनियन एकता जिंदाबाद” और “राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी जिंदाबाद” के नारे लगाए। बैठक का समापन “जय जवान जय किसान” के नारे के साथ हुआ।

इस आयोजित बैठक में राष्ट्रीय महासचिव राव गुलफाम एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष बहादराबाद अब्दुल करीम, ब्लॉक उपाध्यक्ष अक्षय जायसवाल, तहसील अध्यक्ष रुड़की जावेद अली, ब्लॉक अध्यक्ष मोंटी, ग्राम उपाध्यक्ष अमजद, ग्राम अध्यक्ष शोयब,आसिफ, शादाब समेत अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *