Breaking
30 Jul 2026, Thu

जिलाधिकारी का कड़ा एक्शन!अवैध खनन में लगी 2 जेसीबी सहित 12 वाहन सीज, हानि पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही! डीएम

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक) सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं।

इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा को विभागीय दल के साथ छापेमारी के निर्देश दिए। टीम द्वारा जिला खान अधिकारी काज़िम रज़ा के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार की तहसील लक्सर के ग्राम प्रतापपुर में बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत क्षेत्र में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान 10 ट्रैक्टर ट्रालियां एवं 02 जे०सी०बी०मशीन कुल 12 वाहन अवैध खनन करते पकड़े गये। अवैध खनन में संलिप्त सभी वाहनों को कोतवाली लक्सर की सुपुर्दगी में दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *