Breaking
13 Sep 2026, Sun

जमालपुर कला में सड़क पर दिखाई दिया हाथी, क्षेत्र में मचा हड़कंप

हरिद्वार:(अजय नामदेव)जमालपुर कला के गायत्री मंदिर के पास एक बार फिर हाथियों का झुंड पहुँच गया है।जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक हाथियों के आने से ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत फैल गई।

किसानों की फसल को नुकसान

लगातार हो रहे हाथियों के आगमन से किसानों की फसलें भारी नुकसान झेल रही हैं। खेतों में खड़ी फसलों को हाथी रौंद रहे हैं।जिससे किसान बेहद परेशान हैं।

स्थानीय लोगों की चिंता

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का आना अब आम हो गया है। लेकिन समाधान अब तक नहीं निकला है। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से ठोस कदम उठाने की मांग की है।ताकि हाथियों की समस्या से निजात मिल सके।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *