Breaking
12 Sep 2026, Sat

जनगणना 2027: यूपी, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में जनगणना समय से पहले, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली:(रागिब नसीम)केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जनगणना 2027 को लेकर बड़ी अधिसूचना जारी की है। चुनावी राज्यों – उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में जनसंख्या गणना का काम देश के बाकी हिस्सों से पहले किया जाएगा।महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण द्वारा जारी अधिसूचनाS.O. 4729(E) के अनुसार –

1. घर-घर जनगणना : 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक

2. रिविजनल राउंड : 5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक

3. सेल्फ-एनुमरेशन (खुद से जानकारी भरने का विकल्प) : 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक पोर्टल पर

4. संदर्भ तिथि : 5 जनवरी 2027 की रात 12 बजे

गौरतलब है कि पहले पूरे देश में जनगणना फरवरी 2027 में होनी थी, लेकिन चुनावी राज्यों में शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी के चलते इसे पहले कराया जा रहा है।वहीं दूसरी ओर मंत्रालय ने एक अन्य अधिसूचना में मणिपुर में जनगणना को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। मणिपुर विधानसभा में NRC लागू करने की मांग के बाद यह फैसला लिया गया है।इस बार जनगणना में पहली बार जाति गणना और 13 नए सवाल जैसे डिजिटल साक्षरता, बैंक खाता, पासपोर्ट, आधार-वोटर ID आदि भी जोड़े गए हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *