पिरान कलियर (ज़ीशान मलिक): पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक निर्माण स्थल से लोहे का भारी एंगल चुराने की कोशिश कर रहे दो चोरों को कंपनी के चौकीदार और मज़दूरों की मदद से रंगे हाथ पकड़ लिया गया। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है।
शिकायतकर्ता वादी कृष्ण नन्दन पुत्र सत्यदेव मिश्रा, निवासी ग्राम व पोस्ट जगदीशपुर बघनगरी, थाना सकरा, जिला मुजफ्फरपुर बिहार, जो वर्तमान में HMM इंफ्रा लिमिटेड में इंजीनियर हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका कार्य स्थल मेहवड़ क्रॉसिंग से करीब 500 मीटर अंदर जंगल क्षेत्र में है, जहां चौकीदार मुकेश वर्मा (निवासी प्रीत विहार, रूड़की) की नियुक्ति थी।
बताया गया कि शाम लगभग 6 बजे दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी की नीयत से मौके पर पहुंचे और एक लोहे का एंगल उठाकर ले जाने लगे। चौकीदार मुकेश वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए वहां मौजूद मज़दूरों की मदद से दोनों को लोहे के एंगल सहित पकड़ लिया।
सूचना मिलने पर तत्काल चेतक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निम्न रूप में हुई:
गिरफ्तार अभियुक्त:
1. सुहैल पुत्र जान आलम, निवासी जाफरगंज, थाना नजीबाबाद, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश)
2. मुन्तशिर पुत्र ताहिर, निवासी सीतामढ़ी, थाना पड़िहार, बिहार
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे का एंगल (1280X130X130X10 मिमी आकार) बरामद किया। इस संबंध में थाना पिरान कलियर में मु.अ.सं. 153/2025 धारा 303(2), 317(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
पुलिस टीम:
• हे०का० 305 जमशेद अली, थाना पिरान कलियर
• का० 500 विक्रम सिंह, थाना पिरान कलियर
पुलिस ने बरामद माल सहित अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

