रुड़की:(जीशान मलिक) विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल संचालन के लिए मंगलवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रुड़की दीपक रामचंद्र शेट की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के BLA-1 प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।इस आयोजित बैठक में भाजपा, कांग्रेस, बसपा एवं उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के BLA-1 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान रुड़की, पिरान कलियर, झबरेड़ा एवं मंगलौर विधानसभा क्षेत्रों के समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) भी उपस्थित रहे।
“Enumeration Form भरने की दी गई ट्रेनिंग”
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने SIR-2026 के अंतर्गत संचालित गतिविधियों एवं घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने Enumeration Form यानी गणना प्रपत्र का प्रदर्शन करते हुए उसे भरने की पूरी प्रक्रिया समझाई। BLA प्रतिनिधियों द्वारा पूछी गई शंकाओं का मौके पर ही समाधान किया गया।बैठक में झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के BLA प्रतिनिधियों ने प्री-SIR गतिविधियों के दौरान चिन्हित अनमैप्ड मतदाताओं की संख्या उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए और जल्द से जल्द डेटा उपलब्ध कराने को कहा।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सभी राजनीतिक दलों से निर्वाचन नामावली को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि SIR-2026 का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। इसके लिए घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

