हरिद्वार:(जीशान मलिक)“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली रानीपुर पुलिस ने रविवार 07 जून को एक युवक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शिवालिक नगर में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस टीम से उलझकर हंगामा किया और अभद्र व्यवहार किया।घटना शनिवार शाम शिवालिक नगर में ब्रांडेड गारमेंट नामक दुकान के पास की है। कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान आकाश पुत्र गौतम सिंह निवासी शिवालिक नगर अतिक्रमण हटाने का विरोध करने लगा और उग्र हो गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं माना और उत्तेजित होता रहा। मौके पर मौजूद दुकान स्वामी ने पुलिस को बताया कि आकाश ने एक दिन पहले यानी शुक्रवार शाम को भी पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया था।शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आकाश उम्र 26 वर्ष को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।कोतवाली रानीपुर प्रभारी ने कहा, “ऑपरेशन प्रहार के तहत अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस से अभद्रता करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
“गिरफ्तार आरोपी”
आकाश पुत्र गौतम सिंह निवासी शिवालिक नगर, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार, उम्र- 26 वर्ष।
“पुलिस टीम में शामिल”
1. उ0नि0 चरण सिंह, चौकी प्रभारी गैस प्लांट
2. हे0का0 प्रदीप
3. का0 करम तोमर।

