Breaking
13 Jun 2026, Sat

ग्राम प्रधान के प्रयासों से स्वच्छता और बुनियादी ढांचे को मिली नई रफ्तार

ग्राम प्रधान के प्रयासों से स्वच्छता और बुनियादी ढांचे को मिली नई रफ्तार

हरिद्वार ,भगवा सनातन टाइम्स

ग्राम प्रधान  सुल्तानपुर मजरी मीनाक्षी पत्नी मोहित चौहान के नेतृत्व में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को गति दी जा रही है। शक्तिनगर कॉलोनी सहित कई अन्य इलाकों में नाली और चैनल निर्माण कार्य शुरू कराए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को स्वच्छता और जल निकासी की बेहतर सुविधा मिल सके।

बद्रीशपुरम कॉलोनी में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। ग्राम प्रधान के प्रयासों से यहां पर नाली का निर्माण कराया गया, साथ ही चैनल और पुलिया भी डलवाई गईं, जिससे पानी भरने की समस्या का स्थायी समाधान हो सका।

इसी प्रकार, सरस्वती विहार कॉलोनी में भी नाली और पुलिया निर्माण कराया गया, जिससे बारिश के मौसम में जलजमाव की स्थिति से राहत मिलेगी।

ग्राम प्रधान मीनाक्षी ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर स्वच्छ और विकसित ग्राम पंचायत की स्थापना की जाए।”

स्थानीय निवासियों ने ग्राम प्रधान के कार्यों की सराहना की और विकास कार्यों को निरंतर जारी रखने की मांग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *