Breaking
6 Jun 2026, Sat

ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने अजीतपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कराया शुरू, जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत

ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने अजीतपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कराया शुरू, जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत

हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स
ग्राम प्रधान अजीतपुर, प्रखर कश्यप ने ग्रामीणों की मांग और प्रस्ताव पर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। यह सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी और बरसात के दिनों में यहां पानी भरने की समस्या बनी रहती थी।

 

ग्रामवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण से अब उन्हें बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन में भी आसानी होगी। पहले जहां जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब इंटरलॉकिंग सड़क बनने से गांव का स्वरूप भी निखरेगा।

 

ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने कहा कि ग्रामीणों की सुविधाएं और विकास कार्य उनकी प्राथमिकता में शामिल हैं, और आने वाले समय में अन्य आवश्यक कार्य भी तेजी से पूरे किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *