Breaking
6 Jun 2026, Sat

गोल्डन टेलीकॉम एंड इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का विधायक उमेश कुमार की धर्मपत्नी सोनिया शर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन 

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)सोहलपुर रोड स्थित पिरान कलियर गोल्डन टेलीकॉम एंड इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का मंगलवार को उद्घाटन हुआ।

ऑनर गोल्डन भाई ने बताया है कि हमने दिवाली ऑफर पर अपने ग्राहकों को एक लक्की ड्रा स्कीम चालू की थी। जिसमें हमने फर्स्ट प्राइज स्कूटी सहित सैकड़ों गिफ्ट देने का वादा किया था। जो आज उद्घाटन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पहुंची वरिष्ठ पत्रकार एवं खानपुर विधायक उमेश कुमार की धर्मपत्नी सोनिया शर्मा ने सार्वजनिक लक्की ड्रा की परची उठाकर विजेता के नाम की घोषणा कर विजेता को स्कूटी भेंट की।और इसके साथ ही अन्य सैकड़ों उपहार सम्मान भेंट किए गए।

इस अवसर मौके पर सोनिया शर्मा ने गोल्डन भाई की समाजसेवा को लेकर भी बहुत तारीफ की और उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

साथ ही चेयरमैन डॉक्टर नसीम अहमद ने भी कहा गोल्डन भाई एक वरिष्ठ समाजसेवी और शोशल मीडिया पर एक्टिव रहने और समाज का आईना समान तुलना करते हुए उनको बधाई दी।वहीं भगवानपुर से आए चेयरमैन गुलबहार अली ने भी गोल्डन भाई को बधाई दी। उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का संचालन मास्टर अजीम साबरी ने खूबसूरत शायरी की साथ किया।

उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ_साथ नगर पंचायत लंढौरा चेयरमैन डॉक्टर नसीम अहमद,नगर पंचायत भगवानपुर चेयरमैन गुलबहार अली, जिला पंचायत सदस्य हरिद्वार अम्मार अली, प्रधान अकरम अली,प्रधान शहीद अहमद,लिमरा टाइल्स प्रोपराइटर ज़व्वार आलम,मोहम्मद आरिफ साबरी,सभासद जावेद साबरी,सभासद नाजिम त्यागी,सभासद दिलबाग अली,सभासद राशिद अली रहीस अहमद, सभासद अमजद मलिक, राकिब साबरी,डॉक्टर अमजद,राव नोमान खां, इस्तखार अमन साबरी,मास्टर अजीम साबरी,आमिर कुरैशी,मास्टर मौसम अली,नौशाद अली,गुलाम साबिर,रेनू चौधरी,सपना चौहान,जुबैर काजमी,राव इमरान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *