Breaking
6 Jun 2026, Sat

गैरसैंण के भराड़ीसैण मे 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया,CM धामी ने भी किया योग

देहरादून:(ज़ीशान मलिक)उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैण मे 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भारत के साथ-साथ आठ अन्य देशों के सदस्य प्रतिनिधियों /राजदूतों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत शंखनाद व वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ हुई इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड उत्तराखंड के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री माननीय धन सिंह रावत द्वारा योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर पूरे प्रदेश से लगभग 200 से अधिक रेंजर-रोवर्स,स्काउटस एवं गाइडस ने योग क्रियाकलापों में प्रतिभाग किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस अवसर पर उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा नई योग नीति का अनावरण किया गया, एवं साथ ही विभिन्न स्काउट गाइड रेंजर्स रोवर्स द्वारा भराड़ी सैण विधानसभा परिसर में “एक वृक्ष योग के नाम “पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।(प्रेषक -विश्व प्रकाश मेहरा, भारत स्काउट एंड गाइड मीडिया कॉरेस्पोंडेंट,उत्तराखंड,नई टिहरी )

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *